ओलम्पिक सीट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनीं दीपा

रियो डी जेनेरियो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने सोमवार को ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। वह ओलम्पिक में हिस्सा लेने की योग्यता हासिल करने वाली देश की पहली महिला जिमनास्ट हैं।

दीपा ने यहां जारी अंतिम चरण के क्वालीफाईंग व टेस्ट इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास कायम किया।

एशियाई कांस्य पदक विजेता दीपा ने आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में ओलम्पिक का टिकट हासिल किया है।

दीपा ने टेस्ट इवेंट में कुल 52.698 अंक हासिल किए।

दीपा ने वॉल्ट में भी मौका हासिल किया। इस इवेंट में दीपा ने 2015 के एशिययन चैम्पियनशिप में कांस्य जीता था। साथ ही 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी दीपा ने इस इवेंट में कांस्य जीता था।

दीपा न सिर्फ ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय हैं बल्कि वह 52 साल के बाद ओलम्पिक का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट हैं।

भारत को अंतिम बार 1964 ओलम्पिक में जिमनास्टिक में प्रतिनिधित्व मिला था। उस समय कोई क्वालीफिकेशन नियम नहीं थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493