मनोज की ‘ट्रैफिक’ देखने को लेकर उत्साहित : सलमान

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान का कहना है कि वह मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘ट्रैफिक’ देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

सलमान ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ट्रैफिक देखने के लिए उत्साहित हूं।”

सलमान इस वक्त अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह कुश्तीबाज की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए वजन भी बढ़ाया है।

वहीं, ‘ट्रैफिक’ मुंबई से पुणे के सफर पर आधारित है।

दिवंगत निर्देशक राजेश पिल्लेई निर्देशित एवं इंडेमॉल इंडिया के दीपक धार द्वारा निर्मित ‘ट्रैफिक’ में जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता व सचिन खेडेकर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493