ओलम्पिक से पहले रियो पहुंचे बोल्ट

रियो डी जेनेरियो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने से शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट कड़ी सुरक्षा के बीच रियो डी जेनेरियो पहुंच गए।

रियो डी जेनेरियो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने से शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट कड़ी सुरक्षा के बीच रियो डी जेनेरियो पहुंच गए।

ब्राजीलियाई महानगर में पांच से 21 अगस्त तक ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 29 वर्षीय खिलाड़ी बुधवार को हवाई अड्डे के सुरक्षा स्टाफ से घिरा था। उन्होंने पत्रकारो को पीछे छोड़ते हुए कुछ फोटो खिंचवाए और अपनी निजी कार में रवाना हो गए।

बोल्ट की कोशिश इस ओलम्पिक में बीजिंग ओलम्पिक-2008 और लंदन ओलम्पिक-2012 में मिली 100 मीटर, 200 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर स्पर्धाओं में मिली सफलता को दोहराने की होगी।

जमैका ओलम्पिक ट्रायल में उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने पिछले सप्ताह लंदन खेलों की वर्षगांठ पर हुए टूर्नामेंट में 200 मीटर स्पर्धा में जीत हासिल की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493