दिल्ली : चावल व्यापारी के कर्मचारियों से 80 लाख लूटे

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम चार अज्ञात लोगों ने चावल के एक व्यापारी के दो कर्मचारियों से लगभग 80 लाख रुपये लूट लिए। दोनों कर्मचारी पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के एक बाजार से गुरुवार को पैसा लेकर अपनी दुकान लौट रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि लुटेरों ने लूट की इस वारदात को पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के शकूरबस्ती में सुबह 10.40 बजे के आसपास उस वक्त अंजाम दिया, जब दोनों कर्मचारी व्यापारियों से पैसा लेकर वापस दुकान लौट रहे थे।

अधिकारी ने कहा, “लगभग चार अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों के वाहन को रोका और नकदी भरा बैग छीनकर फरार हो गए।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को अपराह्न 12.30 बजे सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी के कर्मचारी के बैग में 80 लाख रुपये नकद थे।

कर्मचारियों की पहचान अमन व सोनू के रूप में हुई है। दोनों चावल व्यवसायी वेद प्रकाश के संबंधी हैं।

पुलिस ने कहा कि लूट की इस घटना की जांच और दुकान के दोनों कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493