ओलम्पिक 2008 के डोपिंग परीक्षण में रूस के 14 एथलीट असफल

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, अखिल रूस एथलेटिक्स महासंघ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा है कि डोपिंग मामलों में शामिल खिलाड़ी रियो डी जनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में रूसी एथलेटिक टीम के सदस्य नहीं बन सकते।

आरओसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “एआरएएफ प्रेसीडियम ने ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले एथलीटों की चयन प्रक्रिया में संशोधन किया है।”

बयान में कहा गया है, “इस संशोधन के तहत मानकों की सूची में एक विशेष प्रावधान शामिल किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पिछले वर्षो के दौरान डोपिंग में संलिप्तता की पुष्टि हो जाने पर वे खिलाड़ी ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली रूस की राष्ट्रीय टीम के सदस्य नहीं होंगे।”

एआरएफ के इस कठोर निर्णय का उद्देश्य ओलम्पिक में बेदाग छवि वाले एथलीटों की भागीदारी के लिए हर प्रकार का प्रयास करना है।

आरओसी ने कहा, “इस संबंध में आरओसी जल्द ही आईओसी को सूचित करेगा। आईओसी पत्र में सूचीबद्ध खिलाड़ियों के बी-नमूनों की भी जांच करेगा और इस दौरान आरओसी वहीं मौजूद रहेगा।”

आईओसी के डोपिंग रोधी नियमों के अनुसार, बी-नमूनों के परीक्षण से पहले इन 14 एथलीटों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे।

आईओसी ने बीजिंग ओलम्पिक में किए गए 454 नमूनों की फिर से जांच की एक पहल शुरू की है। उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी इस वर्ष होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493