‘जुनूनियत’ पूरी तरह अलग : यामी

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा है कि उनकी फिल्म ‘जुनूनियत’ पूरी तरह अलग और दूसरी प्रेम कहानी है, यह ‘सनम रे’ का सीक्वल नहीं है।

यामी ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, “प्रत्येक कलाकार एक प्रेम कहानी करना चाहता है और टी-सीरीज की दुआ से मुझे लगातार दो प्रेम कहानी करने को मिली हैं। मुझे पता है कि आप ‘सनम रे’ के बाद अब ‘जुनूनियत’ आने पर सोच रहे होंगे कि यह ‘सनम रे 2’ है, लेकिन ऐसा नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह कुल मिलाकर एक अलग कहानी है। हमारे निर्देशक अलग हैं। इसके किरदार पूरी तरह अलग हैं। सिर्फ मुख्य कलाकार वही हैं, वरना तो यह पूरी तरह से अलग है।”

‘जुनूनियत’ की शूटिंग पंजाब के क्षेत्रों में हुई, जिसमें पुलकित एक सेना अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे।

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ‘जुनूनियत’ 24 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493