पेरिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने रविवार को दो कॉप्टिक चचरें पर हुए हमले के बाद अपने देश की सेना को आतंकवाद के खिलाफ मिस्र की लड़ाई में शामिल करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस हमले में 43 लोग मारे गए थे और 100 लोग घायल हुए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओलांद ने कहा कि मिस्र पर फिर से आतंकवादियों ने हमला किया है, जो हमारी एकता और विविधता को नष्ट करना चाहते हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति ने मिस्र प्रशासन के साथ ‘इस संकटपूर्ण घड़ी में’ एकजुटता दिखाई और आतंकवाद के खिलाफ मिस्र की लड़ाई में अपने ‘सभी बलों को शामिल’ करने की प्रतिबद्धता जताई।
dharmpath.com dharmpath