शेरिल, पेन के लिए बेहद खुश हैं होल्डन

लंदन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ की निर्णायक मार्च में एक बेटे के माता-पिता बने गायक लियाम पेन और गायिका शेरिल कोल के लिए बेहद खुश हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, होल्डन ने अपनी पत्रिका के एक कॉलम में लेख लिखकर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह समझ सकती हैं कि दोनों ने अपने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर क्यों रखा है।

होल्डन ने कहा, “मैं शेरिल और लियाम पेन के लिए बेहद खुश हूं, जो एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बने हैं।”

होल्डन ने ‘फैब्युलस’ पत्रिका में लिखा, “मैं बेटे के सुर्खियों से दूर रखने के उनके निर्णय को समझ सकती हूं।”

उन्होंने लिखा कि वे इस खुशी का निजी रूप से आनंद उठाना चाहते हैं।

शेरिल (33) और पेन (23) सार्वजनिक रूप से एक साथ कम ही दिखाई देते हैं और उन्होंने गर्भावस्था की पुष्टि भी आखिरी महीने में की थी।

दोनों ने अपने बेटे के आने की सूचना भी उसके जन्म के चार दिन बाद एक तस्वीर साझा करते हुए दी, जिसमें पेन नवजात बेटे को सीने से लगाए हुए हैं और उसका चेहरा कैमरे के दूसरी तरफ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493