फराह पेशेवर होने पर अधिक सफल होतीं : ऋषि कपूर

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि बीते जमाने की अदाकारा फराह नाज अगर पेशेवर होतीं तो वह मनोरंजन उद्योग का बड़ा नाम हो सकती थीं।

अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन फराह 1980 व 1990 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री रहीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा की फिल्म ‘फासले’ से की थी।

ऋषि ने फराह की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, “खूबसूरत हीरोइनों में से एक और कमाल की अदाकारा फराह नाज। तब्बू की बड़ी बहन। अगर यह पेशेवर होतीं तो बड़ा नाम होतीं।”

दोनों कलाकारों ने ‘नकाब’, ‘नसीब अपना अपना’ और ‘घर-घर की कहानी’ में साथ काम किया था। फराह पिछली बार 2005 की फिल्म ‘शिखर’ में नजर आईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493