चंडीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मिलने यहां पहुंचे, जहां दोनों नेताओं की मुलाकात रॉक गार्डन में हुई।
फ्रांस के राष्ट्रपति 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि हैं। उनकी भारत यात्रा की शुरुआत रविवार को चंडीगढ़ से हुई।
मोदी और ओलांद यहां रविवार को देर शाम भारत-फ्रांस की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक व्यावसायिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath