ओलिविया मन ने किम से प्रजनन संबंधी सलाह ली

लॉस एंजेलिस, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री ओलिविया मन ने अपनी करीबी दोस्त किम कर्दशियां की सलाह पर सालों पहले अपने अंडाणु फ्रीज करवा लिए थे।

लॉस एंजेलिस, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री ओलिविया मन ने अपनी करीबी दोस्त किम कर्दशियां की सलाह पर सालों पहले अपने अंडाणु फ्रीज करवा लिए थे।

मन ने कहा, “मैं अपने अंडाणु फ्रीज करवाना चाहती थी। इसके लिए मैंने उनसे (किम) सलाह ली और उन्होंने इस बारे में सब कुछ बता दिया, जिसके बाद मैं उनके चिकित्सकों के पास गई।”

फिल्म ‘एक्स-मेन ऐपोकेलिप्स’ की अभिनेत्री इस बात को लेकर पशोपेश में थीं कि वह अपने अंडाणु फ्रीज कराएं या नहीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने अंडाणु फ्रीज कराने का फैसला किया। उनका मानना है कि हर महिला को ऐसा करना चाहिए।

मन ने ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “पहले मैंने सोचा कि ऐसा करने का कोई कारण नहीं है, लेकिन मैं करना चाहती थी। ईमानदारी से कहूं तो हर महिला को ऐसा करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493