संगीत बनाना चाहते हैं इदरिस अल्बा

लंदन, 6 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता इदरिस अल्बा का कहना है कि मौका मिलने पर वह संगीत बनाना पसंद करेंगे।

लंदन, 6 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता इदरिस अल्बा का कहना है कि मौका मिलने पर वह संगीत बनाना पसंद करेंगे।

अल्बा ने ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ को बताया, “मैं डीजेइंग करता हूं और यह मुझे पसंद है, लेकिन कभी न कभी मैं संगीत निर्माण करना चाहूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं थोड़ा शर्मीला और नर्वस हूं। ऐसा कभी न कभी जरूर होगा लेकिन कब होगा यह नहीं कहा जा सकता।”

उन्होंने कहा कि अपनी नई अपराध आधारित फिल्म ‘यार्डी’ के संगीत के चयन में भी उन्होंने मदद की।

अल्बा ने कहा कि वह उस फिल्म के संगीत के निर्माण में नहीं, लेकिन उसके चयन में शामिल थे और यह एक शानदार अनुभव रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493