लागोस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में फुटबाल की नियामक संस्था ने कहा है िउसने पूर्व कप्तान ओलिश को राष्ट्रीय टीम का नया कोच बनाने का फैसला कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओलिश की आधिकारिक नियुक्ति अगले सप्ताह होगी। नाइजीरिया फुटबाल महासंघ (एनएफएफ) के प्रवक्ता ओडेमोला ओलाजिरे ने यह घोषणा की।
ओलाजीरे ने शुक्रवार को कहा कि महासंघ ने पूर्व सुपर ईगल्स कप्तान से तमाम शर्तो पर चर्चा शुरू कर दी है।
एनएफएफ के मुताबिक ओलिश अपने साथ एक विदेशी तकनीकी सहायक लेकर आएंगे, जिसका काम विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है।
एनएफएफ ने यह भी कहा है कि इससे पहले सहायक कोच नियुक्त किए गए सालिसू यूसुफ को नई टीम में शामिल किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath