रियो डी जेनेरियो, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की तैराक लारिसा ओलीविएरा ने यहां ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में 100 मीटर की ‘फ्रीस्टाइल’ प्रतियोगिता में दक्षिण अमेरिका का नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते तीन दिनों में यह उनका दूसरा दक्षिण अमेरिकी रिकार्ड है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 23 वर्षीय तैराक ने मंगलवार को ओलम्पिक एक्वेटिक सेंटर में आयोजित टेस्ट इवेंट में 54.03 सेकंड में तैराकी पूरी की। यह इस इवेंट में दक्षिण अमेरिका का नया रिकार्ड है। उन्होंने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में भी शनिवार को रिकार्ड बनाया था।
ओलीविएरा ने अपने प्रदर्शन से रियो ओलम्पिक में 100 मीटर और 200 मीटर ‘फ्रीस्टाइल’ प्रतियोगिता में जगह बना ली है।
टेस्ट इवेंट में 200 मीटर की ‘मेडले’ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में थियागो परेरा और हेनरिक रोड्रिगेस के बीच विवाद हुआ था, लेकिन दोनों को ही ओलम्पिक का टिकट देने का आश्वासन दे दिया गया है।
इस इवेंट में 200 मीटर ‘बैकस्ट्रोक’ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में फाइनल का मुकाबला जीतकर लियोनाडरे दे देउस ने ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath