ओल्टमैंस भारतीय हॉकी टीम को एचडब्ल्यूएल फाइनल के लिए सतर्क किया

रायपुर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच रोएलांट ओल्टमैंस ने रायपुर के नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रहे हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

इस अहम टूर्नामेंट से ठीक पहले विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी।

हालांकि ओल्टमैंस ने कहा है कि विश्व चैम्पियन टीम के खिलाफ खेलने का भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिला है और वे अपनी कमियों में सुधार ला सकते हैं।

ओल्टमैंस ने बुधवार को कहा, “हम एक समय में एक ही मैच पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला समाप्त हो चुकी है और बीती बात हो चुकी है। हम उससे आगे निकल चुके हैं और अब हमारा पूरा ध्यान हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।”

ओल्टमैंस ने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं और कोई भी चोटिल नहीं है। पहले मैच के लिए हमारा आत्मविश्वास ऊंचा है।”

भारत छह दिसंबर को अर्जेटीना के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493