ओवैसी ने समर्पण किया, जमानत मिली

हैदराबाद , 8 फरवरी (आईएएनएस)। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेताओं पर हुए हमले के एक मामले में पुलिस के समक्ष सोमवार को समर्पण कर दिया और उसके बाद एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

उत्तर प्रदेश से लौटने के तुरंत बाद हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने पुलिस उपायुक्त वी.सत्यनारायण के समक्ष समर्पण कर दिया।

इसके बाद, एमआईएम अध्यक्ष को जांच के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया।

उसके बाद उन्हें नामपल्ली फौजदारी अदालत परिसर में एक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। सांसद को पांच-पांच हजार रुपये के दो मुचलके पर जमानत दे दी गई।

कांग्रेस पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी व वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली शब्बीर पर हमले के एक मामले में ओवैसी तथा एमआईएम के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि दो फरवरी को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के दौरान ओवैसी की मौजूदगी में मीरचौक पुलिस थाने के निकट एमआईएम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के साथ हाथापाई की और उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी थी।

सांसद व अन्य पर गलत मकसद से एक जगह जुटना, जानबूझकर चोट पहुंचाने व आपराधिक इरादे के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493