‘ओशन्स 8’ के कलाकारों में नजदीकियां बढ़ी

लॉस एंजेलिस, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐनी हैथवे का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘ओशन्स 8’ की पूरी कास्ट एक-दूसरे के बेहद करीब आ गई है।

फिल्म में रिहाना, सैंड्रा बुलक, केट ब्लैंचेट, सारा पॉलसन और हेलेना बॉनहम कार्टर हैं।

‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हैथवे ने ‘द एलेन डीजेनर्स शो’ में कहा, “मैं फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले इनमें से कुछ लोगों से मिली थी लेकिन मैं उनसे ज्यादा करीब नहीं थी।”

उन्होंने कहा, “हमारे बीच काफी प्यार है। ऐसा भ्रम है कि महिलाएं एक साथ नहीं रह सकती हैं लेकिन पुरुष रह सकते हैं। हमने इस भ्रम को तोड़ा है। शूटिंग के दिनों में भी हमारे बीच प्यार था और हमारा संबंध भी बहुत खास है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493