रेहान के किरदार के लिए रणवीर सिंह से प्रेरणा ली : पारस कलनावत

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेता पारस कलनावत का कहना है कि उन्होंने अपने टेलीविजन शो में रेहान के किरदार के लिए बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के ‘बैंड बाजा बारात’ के बिट्टू के किरदार से प्रेरणा ली है।

‘मरियम खान- रिपोर्टिग लाइव’ में रेहान एक खुशमिजाज कॉलेज जाने वाले लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो लड़कियों के साथ फ्लर्ट करता है लेकिन ऊर्जावान है।

पारस ने बयान में कहा, “मैं रणवीर सिंह का बड़ा प्रशंसक हूं और जब मुझे बताया गया कि मेरा चरित्र बैंड बाजा बारात के बिट्टू शर्मा की तरह है तो मैं वास्तव में उत्साहित हुआ।”

उन्होंने कहा, “मैंने एक बार फिर बैंड बाजा बारात देखी और इस फिल्म में रणवीर के किरदार के तौर तरीकों को भी देखा। मैंने रेहान के किरदार में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है।”

‘मरियम खान- रिपोर्टिग लाइव’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493