ओस्लो में छात्र ने चाकू से हमला किया, 4 घायल

ओस्लो, 19 मार्च (आईएएनएस)। नार्वे की राजधानी ओस्लो में एक स्कूल के चार कर्मचारी उस वक्त मामूली रूप से घायल हो गए जब एक छात्र ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

दैनिक ‘द इंडिपेंडेंट’ की रपट के मुताबिक, छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इस घटना के पीछे उसका मकसद क्या था या उसने इसे क्यों अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी अर्वे टेरुड ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि हमले के शिकार लोगों को दांत से काटा गया और उन्हें चाकू मारा गया। लेकिन, ब्रायनसेंग स्कूल के इन चारों कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओस्लो के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से बात की जा रही है।

उन्होंने कहा, “जिसे गिरफ्तार किया गया है, वह कम उम्र का लड़का है। मैं उसके ग्रेड लेवल के बारे में नहीं बता सकता। उसे स्कूल के अंदर से गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस को स्थानीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे सूचना मिली कि एक छात्र, शिक्षक को चाकू से धमका रहा है।

स्कूल के किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्कूल की तरफ से कोई बयान नहीं जारी हुआ है। हालांकि स्थानीय मीडिया ने बताया कि उसे स्कूल हेड टीचर ने एक टेक्सट मैसेज भेजा है, जिसमें स्थिति को शांत और नियंत्रण में बताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493