लखनऊ, 19 मार्च(आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मौजूदा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जबकि उनके बेटे और पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे।

रालोद की तरफ से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, मथुरा सीट से पार्टी ने कुंवर नरेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और रालोद के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन हुआ है। गठबंधन में सपा को 37, बसपा को 38 और रालोद को तीन सीटें मिली हैं। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लिया है। ये दोनों सीटें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से संबंधित हैं।
dharmpath.com dharmpath