औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में 0.8 फीसदी घटा

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। देश के औद्योगिक उत्पादन में अप्रैल 2016 में 0.8 फीसदी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें मार्च में 0.30 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आंकड़ों से मिली।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र में 3.1 फीसदी गिरावट का कुल औद्योगिक उत्पादन गिरावट में प्रमुख योगदान रहा।

अन्य दो महत्वपूर्ण उपसूचकांकों में बिजली क्षेत्र का उत्पादन 14.6 फीसदी बढ़ा, जबकि खनन उत्पादन 1.4 फीसदी बढ़ा।

गत छह महीनों में सूचकांक में चार मर्तबा गिरावट दर्ज की गई है, जबकि फरवरी और मार्च में क्रमश: दो फीसदी और 0.3 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। औद्योगिक उत्पादन में बड़ी वृद्धि अक्टूबर 2015 में 9.87 फीसदी दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493