कंगना अनोखी शख्सियत : सोहम शाह

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सोहम शाह, कंगना रनौत के साथ आगामी फिल्म ‘सिमरन’ में नजर आएंगे। सोहम का कहना है कि कंगना बेहद अनोखी हैं, जो खुद पर भरोसा करती है।

सोहम ने आईएएनएस से कहा, “उनके साथ काम करना बेहद शानदार रहा। मैं उनसे पहले भी मिला हूं और मैं मानता हूं कि बतौर अभिनेत्री वह बेहद मेहनती हैं और पूरी लगन से काम करती हैं।”

सोहम ने कहा, “मुझे उनके साथ काम करने में बेहद मजा आया। वह बेहद अनोखी शख्सियत हैं जो खुद पर भरोसा करती हैं।”

हंसल मेहता निर्देशित ‘सिमरन’ में कंगना अनिवासी भारतीय गुजराती प्रफुल पटेल की भूमिका में नजर आएंगी।

‘तलवार’ में नकारात्मक किरदार निभा चुके सोहम का कहना हैं कि इस फिल्म में उनकी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।

सोहम ने कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार बेहद महत्वपूर्ण है। इस फिल्म में काम करना चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493