मेक्सिको के राष्ट्रीय आपदा रोकथाम केंद्र (सेनाप्रेड) ने कहा कि इस ज्वालामुखी को ‘पोपो’ नाम से भी जाना जाता है और यह प्यूब्ला एवं मोरेलोस राज्यों के बीच है।
सेनाप्रेड के मुताबिक, ज्वालामुकी सुबह 9.46 बजे फटा, इसके फटते ही काले धुएं का गुब्बार 5,500 मीटर ऊंची पहाड़ियों पर बसे कई शहरों में देखा गया।
सेनाप्रेड के प्रमुख लुइस फिलीप प्यूंटे ने ट्विटर पर ज्वालामुखी फटने की तस्वीरें और वीडियो जारी किए।
गौरतलब है कि पोपो, मेक्सिको सिटी से सिर्फ 72 किलोमीटर की दूरी पर है।
dharmpath.com dharmpath