कंगना की लीक फोटो में ‘असल सच्चाई’ छिपाई गई : ऋतिक के प्रवक्ता

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन के प्रवक्ता ने कहा है कि हाल में लीक हुए कंगना की मौजूदगी वाले ऋतिक के ‘अंतरंग’ फोटो में ‘असल सच्चाई’ को बड़ी ‘आसानी से छिपा’ दिया गया है।

ऋतिक-कंगना की कानूनी लड़ाई ने इस सप्ताह की शुरुआत में उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब इंटरनेट पर लीक हुई एक तस्वीर में ऋतिक कंगना से गले लगते दिखाई दिए। अदालत में ऋतिक की पैरवी कर रही कानूनी टीम ने फोटो लीक होने की यह कहते हुए निंदा कि इन्होंने (तस्वीरों) पूरी कहानी नहीं बयां की है।

वहीं, बुधवार शाम कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने एक बयान में कहा, “सबसे पहली व जरूरी बात यह है कि मैं जानना चाहता हूं कि ऑन रिकॉर्ड वकील के रूप में ऋतिक रोशन का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है, क्योंकि वकील बदला हुआ दिख रहा है। नए वकील को आगे आना चाहिए और एक उपयुक्त बयान देना चाहिए, ताकि हम कानूनी बयान गुमनाम व्यक्तियों द्वारा पब्लिक डोमेन पर जारी होते न देखें।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा उनका इस बात से क्या आशय है कि तस्वीर में छेड़छाड़ की गई है? क्या उनके कहने का मतलब यह है कि तस्वीर में कंगना नहीं है या इसमें ऋतिक नहीं हैं या उनका यह दावा है कि कंगना या ऋतिक की भाव-भंगिमा या हाव भाव में फेरबदल की गई है।”

उधर, बुधवार सुबह ऋतिक की पत्नी सुजैन खान उनके पक्ष में बोलीं और कंगना की मौजूदगी वाली अंतरंग तस्वीरों के लीक होने की निंदा की। उन्होंने कहा कि फोटो से ‘छेड़छाड़’ की गई है। ऋतिक-सुजैन फिलहाल कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493