कंगना के साथ काम नहीं कर रहा : विकास

पणजी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। ‘क्वीन’ जैसी हिट फिल्म दे चुके निर्देशक विकास बहल ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि वह अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम कर रहे हैं।

खबर थी कि विकास कंगना के साथ एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह स्टाइलिश शेफ की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

यहां फिल्म बाजार के मौके पर इस बारे में पूछे जाने पर बहल ने आईएएनएस से कहा, “नहीं। वास्तव में मरे पास कोई स्क्रिप्ट तैयार नहीं है। देखते हैं क्या होता है। अभी तक मेरे पास स्क्रिप्ट नहीं है। मुझे नहीं पता कि मेरे मन में क्या है।”

विकास बहल और कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ की सभी ने सराहना की थी और यहां तक कि फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

इस बीच, विकास बहल को फिल्म ‘शानदार’ में असफलता का सामना करना पड़ा। फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493