कंगना को जायज लगता है ज्यादा मेहनताना लेना

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनका फिल्मों के लिए ज्यादा मेहनताना लेना जायज है।

कंगना बॉलीवुड में इन दिनों सबसे अधिक मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। चर्चा है कि ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु र्टिन’ के बाद उन्होंने 11 करोड़ रुपये लेकर एक फिल्म स्वीकार की।

अपनी आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ के प्रचार के लिए मंगलवार को यहां पहुंचीं कंगना ने ज्यादा मेहनताना लेने को सही ठहराया।

कंगना फिल्म में अपने सह-कलाकार इमरान खान के साथ एक रेडियो स्टेशन पहुंची थीं। उनसे जब ‘ऊंचा उच्च मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री’ के तमगे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जिस तरह के किरदार या फिल्में मैं करती हूं उसमें मुझे एक साल लगता है और इस तरह यह जायज है।”

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘कट्टी बट्टी’ एक रूमानी रोमांचक फिल्म है, जो 18 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493