‘सरताज अजीज दिल्ली में हुर्रियत नेताओं से मिलेंगे’

इस्लामाबाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज 23 अगस्त को होने वाले अपने भारत दौरे के दौरान नई दिल्ली में हुर्रियत कांफ्रेंस नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने गुरुवार को इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अजीज नियमित विचार-विमर्श के लिए अलगाववादी नेताओं से मिलेंगे।

‘रेडियो पाकिस्तान’ की रपट के अनुसार, पाकिस्तान और भारत फिलहाल 23 अगस्त को नई दिल्ली में होने जा रही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता के लिए एजेंडा तय कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493