कंगना रनौत को मध्य प्रदेश के किसान संगठन ने भेजा मानहानि का नोटिस

बैतूल- बीजेपी की बड़बोली सांसद कंगना रनौत अपनी वाचाल प्रवृति के कारण मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। हाल ही में कंगना द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर मध्य प्रदेश के किसान संगठन ने मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि अगर कंगना ने सात दिन के अंदर माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम ने अपने वकील गुरुदत्त शर्मा के जरिए मंगलवार को यह नोटिस भेजा है। रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए नोटिस में किसान संघर्ष समिति ने कंगना के बयान को बेहद आहत करने वाला बताया है। यह नोटिस उनके मनाली स्थित एड्रेस पर भेजा गया है, जिसमें डॉक्टर सुनीलम पक्षकार हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493