स्पोर्ट्स डे पर राहुल गांधी ने दिखाए मार्शल आर्ट के हुनर

नई दिल्ली-नेशनल स्पोर्ट्स डे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान जापानी मार्शल आर्ट जिउ-जित्सु की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं. राहुल ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान अपने शिविर स्थलों पर बच्चों के साथ जिउ-जित्सु का अभ्यास किया था.

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान, जब हम हजारों किलोमीटर की यात्रा कर रहे थे, तो हमारे शिविर स्थल पर हर शाम जिउ-जित्सु का अभ्यास करना हमारी दिनचर्या बन गया था. फिट रहने के एक सरल तरीके के रूप में शुरू हुआ यह काम जल्द ही एक सामुदायिक गतिविधि में बदल गया. हम जहां रुकते थे उस शहर के युवा मार्शल आर्ट छात्र और हमारे साथ चलने वाले कार्यकर्ता भी इस प्रैक्टिस में शामिल होते थे.

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस Martial Art की कला के ज़रिए हमने युवाओं को ध्यान, अहिंसा, आत्मरक्षा और उनकी शक्ति समझाने की कोशिश की. युवाओं के बीच ये gentle art आसानी से एक संवेदनापूर्ण और सुरक्षित समाज का साधन बन सकते हैं. यही खूबसूरती है sports की – आप चाहे कोई भी खेल खेलते हों, वो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ताकतवर बनाता है. वीडियो में राहुल गांधी बच्चों को मार्शल आर्ट्स के दांव सिखाते भी नजर आए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493