कंगना से कानूनी जंग में सहयोग की जरूरत नहीं : ऋतिक

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ कानूनी जंग लड़ रहे अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि उन्हें इस मामले में फिल्म उद्योग से किसी सहयोग की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास सच्चाई का साथ है।

ऋतिक का कहना है कि वह इस मुद्दे पर बात करेंगे, लेकिन सही समय आने पर।

दोनों के पहले डेटिंग की सूचना थी, पर अपनी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने पर उन्होंने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा।

ऋतिक ने अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोडड़ो’ के प्रचार कार्यक्रम के दौरान इस मुद्दे पर बात की।

उनसे इस विवाद को लेकर उनकी स्टार छवि पर पड़े असर के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “मुझे आपके सवालों के जवाब अलग तरीके से देने दीजिए.. मैं यहां आपके सवालों के जवाब देने आया हूं और मैं जवाब दूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि अपने व्यक्तिगत मामलों के लिए इस मंच का उपयोग करना अनैतिक और अव्यावसायिक है। मुझे बहुत कुछ कहना है और मैं आपको सारे जवाब दूंगा, पर इस समय जवाब देना ठीक नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493