नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अरुणाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी की कांग्रेस सरकार बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के बुधवार के आदेश को ‘(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की तानाशाह सरकार’ के लिए करारा जवाब बताया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने ट्वीट कर कहा, “सर्वोच्च न्यायालय का फैसला तानाशाह मोदी सरकार को करारा जवाब है। उम्मीद है मोदीजी इससे सबक सीखेंगे और लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकारों के मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करेंगे।”
आप के एक अन्य नेता आशुतोष ने कहा कि यह फैसला ‘तानाशाही की हार और लोकतंत्र की जीत’ है। उन्होंने कहा, “मोदीजी के जनादेश का सम्मान करना सीखिये।”
dharmpath.com dharmpath