कंगना से लड़ने में दिलचस्पी नहीं : ऋतिक के वकील

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। काफी दिनों से कंगना रनौत के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे अभिनेता ऋतिक रोशन व उनके वकील ने कहा है कि वे सच सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी कंगना से लड़ने में कतई दिलचस्पी नहीं है।

ऋतिक के वकील ने कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी के हालिया बयान के उलट बयान देते हुए कहा, “हम उनसे दरख्वास्त करते हैं कि रोजाना नए बयान देने की बजाय एक समझदारीपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएं। कानूनी प्रक्रिया शुरू होने दें। साइबर अपराध विभाग ने उनसे अपनी सुविधा से एक जगह पर आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए बार-बार अनुरोध किया है। इसमें उन्हें क्या दिक्कत है?”

वकील ने कहा, “मसला यह नहीं है कि यहां कौन बेहतर फाइटर है। मसला यह है कि सच कौन बोल रहा है। हम सच को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी कंगना रनौत से लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

ऋतिक साइबर अपराध विभाग को पहले ही अपना बयान दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि कंगना के वकील ने मंगलवार को बयान जारी किया था कि ऋतिक व उनकी पीआर टीम उनकी मुवक्किल कंगना का नाम खराब करने के लिए ज्यादतीपूर्ण तरीके अपनाने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493