‘कंबोडिया का किसी भी देश से पूर्वाग्रह नहीं’

नोम पेन्ह, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कंबोडिया के विदेश मंत्री होर नाम्होंग ने बुधवार को कहा कि उनके देश की विदेश नीति में किसी भी देश के प्रति किसी भी तरह का कोई पूर्वाग्रह नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उन्होंने कहा, “कंबोडिया एक छोटा-सा व निर्धन और स्वतंत्र तथा संप्रभु देश है। हजारों साल पुरानी नैतिकता, संस्कृति व सभ्यता के साथ एक राष्ट्र के रूप में हमारा किसी भी देश के साथ पूर्वाग्रह नहीं है।”

नामहोंग की यह टिप्पणी विशेषज्ञों व आलोचकों की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि कंबोडिया के अमेरिका की तुलना में चीन के साथ ज्यादा नजदीकी संबंध हैं।

नामहोंग विदेश मंत्री के साथ ही देश के उपप्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा, “अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ एक बैठक के दौरान मैंने उनसे कहा कि कंबोडिया चीन का मित्र है, लेकिन कंबोडिया अमेरिका का भी करीबी मित्र बनना चाहता है।”

चीन व जापान के साथ मित्रता पर उन्होंने कहा कि कंबोडिया की नीति एक की कीमत पर दूसरे को पसंद नहीं करना नहीं है, क्योंकि कंबोडिया के साथ दोनों देशों के सहयोग के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी का स्तर समान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493