चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री बादल को अस्पताल से छुट्टी

चंडीगढ़, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बुधवार को यहां ‘चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान स्नातकोत्तर संस्थान’ (पीजीआईएमईआर) से छुट्टी मिल गई है।

88 वर्षीय बादल को सीने में संक्रमण के कारण 23 जनवरी को पीजीआईएमईआर में दाखिल कराया गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, “डॉक्टरों की एक टीम ने उनका परीक्षण किया और उनकी हालत ठीक होने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।”

हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें कठिन यात्रा और ठंडी हवाओं से बचने और आराम करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री ने 24 जनवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंडीगढ़ यात्रा के दौरान उनकी अगुवाई भी नहीं की थी।

बादल से मिलने के लिए मोदी खासतौर पर पीजीआईएमईआर गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493