कंबोडिया ने विपक्षी नेता पर कानूनी कार्रवाई को सही बताया

नॉम पेन्ह, 2 जून (आईएएनएस)। कंबोडिया ने गुरुवार को विपक्ष के उप नेता और सांसद केम सोखा के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई का बचाव किया है। उन पर वेश्यावृत्ति के कथित मामले में ‘अदालत में हाजिर नहीं होने’ का आरोप है। इस मामले में उनकी कथित प्रेमिका शामिल बताई जा रही हैं।

कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “अदालत में हाजिर नहीं होने पर सभी लोकतांत्रिक देशों में सजा का प्रावधान है, खासतौर से उन देशों में जो यूरोपीय संघ से जुड़े हैं। तो, यही कंबोडिया में भी हो रहा है।”

बयान में कहा गया है, “इसलिए कुछ राजनेताओं के खिलाफ न्यायिक प्रताड़ना के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।”

कंबोडिया का यह बयान अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों द्वारा कंबोडियाई सरकार को अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए न्यायपालिका के उपयोग को बंद करने के आह्वान के बाद आया है।

पिछले हफ्ते नॉम पेन्ह नगर न्यायालय ने पुलिस को सोखा को उनकी कथित प्रेमिका के वेश्यावृत्ति में लिप्त होने के मामले में दो बार अदालत के आदेश के बावजूद हाजिर नहीं होने के आरोप में गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

सोखा को इन आरोपों के तहत एक माह से छह माह तक की सजा सुनाई जा सकती है।

अदालत ने कहा है कि सोखा के अदालत में हाजिर नहीं होने का अपराध ‘रंगे हाथों’ पकड़ा गया है। उनका सांसद के तौर पर विशेषाधिकार उन्हें इस गिरफ्तारी से नहीं बचा सकता है।

सोखा फिलहाल अपनी कंबोडिया नेशनल रेसक्यू पार्टी के नॉम पेन्ह के दक्षिणी बाहरी इलाके स्थित मुख्यालय में छिपे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493