नोम पेन्ह, 31 मार्च (आईएएनएस)। कंबोडिया के नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर थाईलैंड की एक महिला को लगभग 2.6 किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोकीन को चॉकलेट बनाकर उसे एक डिब्बे में रखा गया था।
हवाईअड्डा अधिकारी ने बुधवार को कहा कि महिला देर बुधवार को दोहा से कतर एयरवेज के विमान संख्या क्यूआर970 से नोम पेन्ह पहुंची।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नोम पेन्ह में मादक पदार्थ के तस्करों को मृत्यु दंड की सजा नहीं दी जाती। कानून के तहत, 80 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने पर आजीवन कारावास का दंड दिया जाता है।
दक्षिण-पूर्व एशियाई इस देश में साल 2015 में तस्करों की गिरफ्तारी में काफी इजाफा हुआ है।
नेशनल अथॉरिटी फॉर कंबेटिंग ड्रग्स के मुताबिक, पिछले साल मादक पदार्थो के लगभग 7,008 संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लगभग 1,620 किलोग्राम गांजा, हेरोइन, केटामिन, इक्सटेसी व मेथामफेटामिन बरामद हुआ।
dharmpath.com dharmpath