रांची, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 1983 बैच की अधिकारी राजबाला वर्मा को झारखंड की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, राजबाला ने राजीव गौड़ा की जगह ली है, जिन्हें केंद्र सरकार के शहरी विभाग में भेजा गया है।
राजबाला इससे पहले सड़क निर्माण विभाग में प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर थीं।
झारखंड की मुख्य सचिव बनने वाली राजबाला दूसरी महिला आईएएस अधिकारी हैं।
dharmpath.com dharmpath