कंबोडिया में सूखा पीड़ित ग्रामीणों को साफ पानी की आपूर्ति शुरू

नोम पेन्ह, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी कंबोडिया के कंपोत प्रांत के कई जिलों के सूखा पीड़ित ग्रामीणों को अधिकारियों ने साफ पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।

नोम पेन्ह, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी कंबोडिया के कंपोत प्रांत के कई जिलों के सूखा पीड़ित ग्रामीणों को अधिकारियों ने साफ पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपोत प्रांत के पुलिस प्रमुख माओ चानमैथुरिथ ने कहा कि कंपोत के शहर एंडोंग खमेर के 500 से ज्यादा परिवारों को साफ पानी की आपूर्ति करने का अभियान सरकार और सैन्य पुलिस का मिला-जुला प्रयास है। पानी का वितरण बुधवार को किया गया।

उन्होंने कहा, “प्रांतीय गर्वनर चैन चेसडा ने आठ जिलों के ग्रामीणों और नगरों में साफ पानी की आपूर्ति का निर्देश दिया था। हम तब तक उन्हें साफ पानी की आपूर्ति करना जारी रखेंगे जब तक कि वे ये न कहें कि उनके पास इस्तेमाल के लिए पर्याप्त पानी है। अगर उन्हें और अधिक पानी की जरूरत होगी तो हम उनकी मदद करेंगे।”

माओ ने बताया कि लोगों के पास नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी है, लेकिन उनके पास पीने और खाना पकाने के लिए साफ पानी नहीं है।

उत्तर-पश्चिमी बैंटे मेंचे प्रांत के मोंगकोल बोरेई जिले में भी साफ पानी की कमी है।

वहीं, उत्तर-पश्चिमी सीम रीप प्रांत के प्रशासन ने भी तीन जिलों और शहरों के 1,600 से अधिक परिवारों को साफ पानी की आपूर्ति की है। प्रशासन सूखा प्रभावित ग्रामीणों को साफ पानी की आपूर्ति जारी रखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493