शक्तिमान घोड़े की मौत पर बॉलीवुड को अफसोस

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हेमा मालिनी, ऋषि कपूर, नेहा धूपिया और एमी जैक्सन सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने गुरुवार को पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की मौत पर अफसोस जताया।

उत्तरखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान की बुधवार को मौत हो गई। कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गणेश जोशी द्वारा की गई निर्मम पिटाई में उसने अपनी एक टांग गंवा दी थी, जिसके बाद उसे एक कृत्रिम टांग लगाई थी।

उसकी मौत पर हिंदी सिनेजगत ने दुख जताया है :

-हेमा मालिनी : शक्तिमान नहीं रहा। अमानवीय व क्रूरता का शिकार। वह अपनी रक्षा करने में लाचार था। क्या त्रासदी है।

-ऋषि कपूर : क्या बहरे राजनीतिक कान सुन रहे हैं?

-एमी जैक्सन : शक्तिमान की आत्मा को शांति मिले। अब तुम बादलों के बीच से होकर दौड़ोगे।

-नेहा धूपिया : हम शर्मिदा हैं शक्तिमान। तुम इसके हकदार नहीं थे। इसके हकदार तो हम हैं।

-रितेश देशमुख : पुलिस के घोड़े शक्तिमान की आत्मा को शांति मिले।

-रणवीर शौरी : शक्तिमान की आत्मा को शांति मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493