पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव के मुताबिक, 15047 कोलकता-गोरखपुर एक्सप्रेस में दो जून से कोलकता से और 15048 गोरखपुर-कोलकता एक्सप्रेस में तीन जून से गोरखपुर से साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसी तरह 15049 कोलकता-गोरखपुर एक्सप्रेस में पांच जून से कोलकता से और 15050 गोरखपुर-कोलकता एक्सप्रेस में एक जून से गोरखपुर से साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
यादव ने बताया कि 15051 कोलकता-गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन जून से कोलकता से और 15052 गोरखपुर-कोलकता एक्सप्रेस में दो जून से गोरखपुर से साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसी तरह 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन जून से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से और 15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में एक जून से गोरखपुर से साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath