कई एक्सप्रेस ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंर्पक अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय किया है।

उन्होंने बताया कि इन अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, ताकि यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा।

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच :

15004 गोरखपुर-कानपुर-अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस में आठ एवं नौ नवंबर को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर-चौरीचौरा एक्सप्रेस में नौ एवं 10 नवंबर को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस में आठ एवं नौ नवंबर को मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में नौ एवं 10 नवंबर को नई दिल्ली से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस में आठ नवंबर को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस में नौ नवंबर को हटिया से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493