कई गायकों ने मिलकर गाया ‘हम होंगे कामयाब’

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। संगीतकार ललित पंडित ने एक फिल्म के नए गीत ‘हम होंगे कामयाब’ के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस सहित कई गायकों को एकजुट किया।

यह प्रेरणादायक गीत फिल्म ‘आई एम बन्नी’ से है।

इसमें शान, वैशाली सामंत, कनिका कपूर, शिबानी कश्यप और आकृति कक्कड़ जैसे पाश्र्वगायकों की आवाज है।

पंडित ने आईएएनएस से कहा, “इस गीत का धुन बनाना मेरे संगीत करियर का एक बहुत ही प्रेरणादायक क्षण रहा है। ‘हम होंगे कामयाब’ दिल से निकला है। यह एक महिला का गान है, इसलिए हमने अमृता फडणवीस के साथ सभी युवा महिला गायकों को एक साथ लाने का फैसला किया।”

पंडित ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “इस गीत को आलोक झा ने बहुत अच्छी तरह लिखा है और मुझे उम्मीद है कि यह सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा होगा।”

फिल्म ‘आई एम बन्नी’ का यह गीत गुरुवार को रिलीज होगा।

नितिन चौधरी, के.के. मकवाना द्वारा निर्देशित फिल्म 18 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी। यह आरजी मूवीज के अनिल गर्ग द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493