मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि 10 और 12 जुलाई को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर मऊ-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि वहीं रिशिड्यूलिंग के तहत 10 एवं 13 जुलाई को आजमगढ़ से प्रस्थान करने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटा 10 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
यादव ने बताया कि इसी क्रम में शॉर्ट टर्मिनेशन के तहत 10 से 13 जुलाई तक 55137/55140 बलिया-शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन पर टर्मिनेट होगी एवं आजमगढ़ से ही ओरिजनेट होगी। यह गाड़ी आजमगढ़-शाहगंज के बीच निरस्त रहेगी।
उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को गाड़ी संख्या 55139 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन तक ही चलेगी, वहीं 15 जुलाई को गाड़ी संख्या 55163 शाहगंज-औड़िहार सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन से चलाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath