कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में फिर उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड एक फीसदी से तेजी के साथ 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 74 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 92.76 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.84 डॉलर यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 78.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.73 डॉलर यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 22 मई के बाद से क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493