नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 40.81 डॉलर रही।
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 40.81 डॉलर रही।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 40.81 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह बुधवार को दर्ज दर 41.63 डॉलर प्रति बैरल से कम है।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को घटकर 2,736.78 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि बुधवार को यह 2,798.93 रुपये प्रति बैरल थी। गुरुवार को रुपया मजबूत होकर 67.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि मंगलवार को यह 67.24 रुपये प्रति डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath