काबुल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अफगान नेशनल आर्मी द्वारा चलाए गए अभियान में पिछले 24 घंटों के दौरान इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 36 आतंकवादी मारे गए। इसके पहले यहां 23 जुलाई को हुए एक हमले में 80 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने एक बयान में कहा कि अफगान सेना ने यहां तैनात अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों की हवाई मदद से चलाए गए एक अभियान में नांगरहार में आईएस के क्षेत्रीय गढ़ अचिन जिले में आतंकवादियों को मार गिराया।
यह अभियान ऐसे समय में चलाया गया, जब एक दिन पूर्व आईएस ने दावा किया था कि उसने शनिवार को जातीय शिया अल्पसंख्यक समूह हाजरा को निशाना बनाया था।
dharmpath.com dharmpath