नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत मंगलवार को 41.69 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह सोमवार को दर्ज दर 42.43 डॉलर प्रति बैरल से कम है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को घटकर 2,808.63 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि सोमवार को यह 2,853.33 रुपये प्रति बैरल थी। मंगलवार को रुपया कमजोर होकर 67.37 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। जबकि सोमवार को यह 67.24 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath