नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा बुधवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 10 मई को 41.92 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 9 मई को प्रकाशित दर 42.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले कम है।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 10 मई को घटकर 2797.02 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 9 मई को यह 2835.34 रुपये प्रति बैरल थी। 10 मई को रुपया कमजोर होकर 66.72 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। जबकि 9 मई को यह 66.44 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath