कच्चे तेल की कीमत 41.97 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा गुरुवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 10 अगस्त को 41.97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह नौ अगस्त को दर्ज कीमत 42.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 10 अगस्त को घटकर 2801.43 रुपये प्रति बैरल रह गई, जबकि नौ अगस्त को यह 2843.13 रुपये प्रति बैरल थी। भारतीय मुद्रा 10 अगस्त को मजबूत होकर 66.74 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुई, जबकि नौ अगस्त को यह 66.96 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493