नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 30 जून को 46.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो 29 जून को दर्ज कीमत 46.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार जारी जानकारी के अनुसार, रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 30 जून को बढ़कर 3024.47 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 29 जून को यह 3005.46 रुपये प्रति बैरल थी।
पीपीएसी के मुताबिक, रुपया 30 जून को कमजोर होकर 64.74 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 29 जून को यह 64.47 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath